वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा है कि मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लोकेश राहुल उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। लारा ने कहा कि बीते साल से सीमित ओवरों की फॉर्म के कारण राहुल को देखना शानदार होता है।
Advertisement
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जब लारा से जब मौजूदा समय में उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा तो महान बल्लेबाज ने कहा, "यह आसान है। लोकेश राहुल। अगर आप इस समय खेल रही दो टीमों की बात करते हैं तो मेरे लिए राहुल। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको देखने के लिए मैं पैसा भी खत्म कर सकता हूं।"
Advertisement
उन्होंने कहा, जोफ्रा आर्चर हैं, निकोलस पूरन हैं, लेकिन मुझे राहुल को देखना पसंद है। खासकर टी-20 में।"