IPL 2024: जैक्स -कोहली के दम पर GT को 9 विकेट से करारी हार देने के बाद RCB ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Updated: Sun, Apr 28 2024 19:56 IST
IPL 2024: जैक्स -कोहली के दम पर GT को 9 विकेट से करारी हार देने के बाद RCB ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 45वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विल जैक्स (Will Jacks) के शतक और विराट कोहली (Virat Kohli) के अर्धशतक की मदद से गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में विल जैक्स ने 15वां ओवर करने आये मोहित शर्मा के ओवर में 4 6 N6 2 6 4 0 सहित 29 रन बटोरे। इसके बाद 16वां ओवर करने आये राशिद खान के ओवर में उन्होंने 1 6 6 4 6 6 सहित 29  कूट डालें। एक रन कोहली ने बनाया था। इस जीत के साथ आरसीबी ने इस मैच कुछ रिकॉर्ड्स बनाये जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे है। 

GT के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी 

166*- विराट कोहली - विल जैक्स, अहमदाबाद, 2024

130- संजू सैमसन- रियान पराग, जयपुर, 2024

115- विराट कोहली - फाफ डु प्लेसिस, वानखेड़े, 2022

113 ऋषभ पंत- अक्षर पटेल, दिल्ली, 2024

RCB द्वारा सर्वाधिक सफल लक्ष्य का पीछा (आईपीएल)

204- बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, 2010

201- बनाम GT, अहमदाबाद, 2024

192- बनाम राइज़िंग पुणे सुपर जायंट्स, बेंगलुरु, 2016

187- बनाम SRH, हैदराबाद , 2023

आईपीएल में गेंदों का सामना करके सबसे तेज 100 

30- क्रिस गेल बनाम पुणे वारियर्स इंडिया, 2013

37- युसूफ पठान बनाम  मुंबई इंडियंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, 2010

38- डेविड मिलर बनाम RCB, मोहाली, 2013

39- ट्रैविस हेड बनाम vs RCB, बेंगलुरु, 2024

41- विल जैक्स बनाम GT, अहमदाबाद, 2024

200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक गेंदें शेष रहते मिली जीत (आईपीएल)

24- RCB बनाम GT अहमदाबाद, 2024

21- MI बनाम RCB, वानखेड़े, 2023

15- DC बनाम GL, दिल्ली, 2017

12- MI बनाम SRH, वानखेड़े, 2023

आरसीबी द्वारा बनाए गए 29 रन (जैक्स 28 और कोहली 1) आईपीएल में राशिद खान के ओवर में सबसे ज्यादा रन हैं। पिछला सर्वाधिक: 2018 में पंजाब किंग्स द्वारा मोहाली में 27 (गेल 26 और करुण नायर 1)

जैक्स केवल 10 गेंदों पर 50 से 100 तक पहुंच गए - आईपीएल में 50 से 100 तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे कम। पिछला सबसे कम: गेल बनाम पुणे वारियर्स इंडिया, बेंगलुरु 2013 में 13 गेंद में पहुंचे। 

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 200 रन बनाये। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुदर्शन ने बनाये। उन्होंने 49 गेंद में 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शाहरुख खान ने 30 गेंद में 3 चौको और 5 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने मैच को 16 ओवर में एक विकेट खोकर और 206 रन बनाकर जीत लिया। बेंगलुरु की तरफ से सबसे ज्यादा रन विल जैक्स ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 5 चौको 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने 44 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 70* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जैक्स और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 166* (74) रन की साझेदारी की।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें