22 जुलाई। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है।  विराट कोहली तीनों प्रारूपों में भारत के कप्तान होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। 

Advertisement

विश्व कप के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कोहली को इस सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता हैं, लेकिन मुख्य चयनकार्ता एम.एस.के प्रसाद ने साफ कर दिया है कि कोहली आगामी सीरीज में तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करेंगे। 

Advertisement

अजिंक्य रहाणे टेस्ट टीम के उपकप्तान होंगे जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 टीम का उपकप्तान चुना गया है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोटिल होने के कारण टीम से बाहर रहेंगे। 

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को पहली बार वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी-20 में आराम दिया गया है। 

इसके साथ - साथ युवा शुभमन गिल को भी टीम में मौका नहीं मिला है। शुभमन गिल के टीम में शामिल ना होने से फैन्स नाराज हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि भारत ए के साथ शुभमन गिल वेस्टइंडीज दौरे पर गए हैं और वहां 5 मैचों की अनाधिकारी वनडे सीरीज में कमाल का परफॉर्मेंस कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने में सफल हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार