IND W vs BAN W 3rd ODI: हरमनप्रीत कौर, इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम कैप्टन काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में इंडिया और बांग्लादेश के बीच बीते शनिवार (22 जुलाई) को तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला गया था जो कि टाई पर खत्म हुआ। इस मैच में कप्तान कौर को LBW आउट करार दिया गया, लेकिन वह अंपायर के फैसले से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आईं।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने आउट होने के बाद ग्राउंड पर अपना गुस्सा दिखाया और मुकाबले के बाद भी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में खराब अंपायरिंग पर सवाल किये। इतना ही नहीं, अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हरमनप्रीत बांग्लादेश की कप्तान निगर सुल्ताना को ट्रोल करती नजर आई हैं।

Advertisement

दरअसल, यह घटना तब घटी जब दोनों ही टीमें ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने पहुंची थी। यहां कप्तान कौर ने विपक्षी कप्तान से अंपायर को भी फोटो खिंचवाने के लिए बुलाने को कहा। वह बोली, 'सिर्फ तुम यहां क्यों हो? आपने मुकाबला टाई नहीं किया। अंपायर ने आपके लिए यह किया है। आप उन्हें भी बुलाओ। यह अच्छा रहेगा कि हम उनके साथ भी फोटो क्लिक करवाएं।'

बांग्लादेशी कप्तान निगर सुल्ताना को विपक्षी कप्तान का यह बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया जिसके कारण उन्होंने वहां से वॉक आउट करने का फैसला किया। जी हां, इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने भारतीय टीम के साथ फोटो नहीं खिंचवाई और निगर सुल्ताना ने हरमनप्रीत के बर्ताव पर सवाल भी किये। गौरतलब है कि खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि हरमनप्रीत कौर पर अब आईसीसी बड़ा जुर्माना लगा सकती है। उन पर 75 प्रतिशत मैच फीस और 3 डिमेरिट पॉइंट्स चढ़ाए जा सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार