इंग्लैंड ने आयरलैंड को एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की शानदार गेंदबाजी के दम पर 172 के स्कोर पर समेट दिया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया। इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में तेज गेंदबाज जोश टंग ( Josh Tongue) ने अपना डेब्यू किया। 

Advertisement

आयरलैंड अपनी पहली पारी में 56.2 ओवरों में 172 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज जेम्स मैककोलम के बल्ले से निकले। उन्होंने 108 गेंद में 5 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा कर्टिस कैम्फर ने 79 गेंद का सामना करते हुए 6 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। 

उनके अलावा पॉल स्टर्लिंग ने 35 गेंद में 5 चौको की मदद से 30 रन का योगदान दिया। आपको बता दे कि मैककोलम के साथ स्टर्लिंग ने चौथे विकेट के लिए 45 (90) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इसके अलावा मैककोलम ने लोर्कन टकर के साथ 34 (55) रन की साझेदारी की। टकर ने 33 गेंद में 2 चौको की मदद से 18 रन का योगदान दिया। 

इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिए। उनके अलावा स्पिनर जैक लीच ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता हासिल की। वहीं मैथ्यू पॉट्स ने भी 2 आयरिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में सफलता हासिल की। 

टीमें 

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन- जेम्स मैककोलम, पीटर मूर, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम। 

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, जैक लीच। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार