इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। 31 साल के कार्स को लेकर शनिवार (22 अगस्त) की रात डर्बी के एक नाइट क्लब में कथित घटना की खबर सामने आई है। इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ब्रायडन कार्स को कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में इंग्लैंड का तेज गेंदबाज हथकड़ी लगाए हुए नजर आ रहा है और कुछ पुलिस अधिकारी उसे क्लब से बाहर लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्स को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। बाद में उन्हें बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया। 

हालांकि बताया जा रहा है कि घटना के समय कार्स इंग्लैंड टीम के साथ नहीं थे। उन्हें टीम के साथी मैथ्यू पॉट्स के साथ देखा गया था। कार्स फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं और दूसरे टेस्ट से पहले सोमवार को टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है।

मामला सामने आने के बाद ECB ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि उसे डर्बी में पिछली रात हुई घटना की जानकारी है और इस मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। बोर्ड ने यह भी कहा कि संभव होने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

इंग्लैंड के लिए पहले भी सामने आ चुके हैं ऑफ-फील्ड विवाद
इंग्लैंड क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय में मैदान के बाहर होने वाली घटनाओं को लेकर भी चर्चा में रही है। इससे पहले हैरी ब्रूक का वेलिंगटन में एक नाइट क्लब के बाउंसर के साथ विवाद सामने आया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों की शराब से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी काफी आलोचना हुई थी।

हाल ही में बेन स्टोक्स के टीम कर्फ्यू का उल्लंघन करने का मामला भी सामने आया था। इस सीरीज के दौरान ही फिर स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, जबकि ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट कोच के पद से हटा दिया गया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में अब ब्रायडन कार्स से जुड़ा यह मामला इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक और ऑफ-फील्ड विवाद बन गया है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार