England Playing XI For Second T20I vs India: भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल के लिए इंग्लैंड ने शुक्रवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी। टीम में तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को शामिल किया गया है औऱ गस एटकिंसन बाहर गए हैं। 

Advertisement

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को 12 सदस्यीय टीम में चुना गया है। 

Advertisement

एटकिंसन कोलकाता में हुए पहले टी-20 मैच में काफी महंगे साबित हुए थे, उन्होंने दो ओवरों में 38 रन लुटा दिए थे। वह अपने चार ओवर का कोटा भी पूरा नहीं कर पाए थे। बता दें कि अभिषेक शर्मा की 34 गेंदों में 79 रन की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 43 गेंद बाकी रहते हुए ही जीत हासिल कर ली थी। 

हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि वे सीरीज के आगामी मैचों के लिए परिस्थितियों का आकलन करेंगे।

बटलर ने मैच के बाद बातचीत में कहा, "शुरुआत में विकेट में थोड़ी सी परेशानी थी, इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन अगर आप उस चरण से गुजरे तो यह एक अच्छी पिच और तेजी से रन बनाने वाला मैदान था। वहां कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी थे, हम रन-आउट के लिए बेहतर होंगे। जोफ अच्छा, सुपरस्टार, खतरनाक लग रहा था, मार्क वुड ने तेज और रोमांचक गेंदबाजी की। हम आक्रामक और देखने लायक होना चाहते हैं, लेकिन हर जगह परिस्थितियों का आकलन करना होगा। खेल का आनंद हमेशा रहता है, मैं माहौल का आनंद ले रहा हूं। मैं मैकुलम का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, हमेशा से रहा हूं। उनके साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं।

भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए इग्लैंड टीम

Advertisement

बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार