कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के ऑलराउंड खेल के दम पर बुलावायो ब्रेव्स (Bulawayo Braves) ने शुक्रवार (21 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स (Harare Hurricanes) क्लब में खेले गए जिम एफ्रो टी-20 लीग (Zim Afro T10 2023) के पहले मैच में हरारे हरिकेंसस को 49 रनों से हरा दिया। बुलावायो के 128 रन के जवाब में हरारे की टीम 79 रन ही बना सकी। रजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बुलावायो ब्रेव्स ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। रजा ने 30 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 9 गेंदों में 46 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

हरारे हरिकेंस के लिए ब्रेंडन मावुता ने 3 विकेट, टिनोटेंडा मापोसा और नानद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट और ल्यूक जॉन्गवे ने 1 विकेट हासिल किया।  

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरारे की टीम की शुरूआत खराब रही औऱ पहले ही ओवर में रॉबिन उथप्पा (0) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। इसके अलावा ल्यूक जॉन्गवे ने 20 रन और इरफान पठान ने 15 रन बनाए।

बुलावायो के लिए रजा ने 3 विकेट,  ताइमल मिल्स ने 2 विकेट, पैट्रिक डूले,तस्कीन अहमद और तनाका चिवंगा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार