कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बुलावायो ब्रेव्स ने सोमवार (24 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए जिम एफ्रो टी-10 2023 के मुकाबले में हरारे हरिकेंस को 7 विकेट से हरा दिया। हरारे के 134 रन के जवाब में बुलावायो ने 5 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। रजा को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हरारे हरिकेंस ने एविन लुईस औऱ रॉबिन उथप्पा की पारी के दम पर निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। लुईस ने 19 गेंदों में 2 चौकों औऱ 6 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। वहीं उथप्पा ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

Advertisement

बुलावायो के लिए पैट्रिक डूले ने 2 विकेट, तस्कीन अहमद और सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलावायो को 15 रन के कुल स्कोर पर बेन मैक्डरमोट (8 रन) के रूप में पहला झटका लगा। टॉप स्कोरर रहे रजा ने 21 गेंदों में 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 70 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 56 रन 11 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। रजा ने इस दौरान 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया,जो इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक है। इसके अलावा कोबे हर्फ़्ट ने 23 गेंदों में 41 रन बनाए। रजा और हर्फ्ट ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। 

हरारे के लिए मोहम्मद नबी और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार