टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज़ के ज़रिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 की शुरुआत करने जा रही है, और इस सीरीज़ में सबसे ज़्यादा निगाहें होंगी जसप्रीत बुमराह पर। बुमराह के पास इस दौरे पर दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है  वो ना सिर्फ वसीम अकरम के बराबर पहुंच सकते हैं, बल्कि एशिया के पहले गेंदबाज़ बन सकते हैं जो SENA देशों में 150 टेस्ट विकेट पूरे करें।

Advertisement

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में कदम रखने जा रही है। इस बार कमान संभाल रहे हैं शुभमन गिल और उनके डिप्टी बनाए गए हैं ऋषभ पंत। टीम में दो नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं  बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह और युवा बल्लेबाज़ साई सुदर्शन। दोनों ही हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में शानदार फॉर्म में दिखे थे।

Advertisement

हालांकि इस पूरी सीरीज़ में सबसे बड़ी चर्चा जसप्रीत बुमराह को लेकर है, जो इस दौरे पर एक नहीं बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर खड़े हैं। बुमराह अगर सिर्फ एक विकेट और चटका लेते हैं, तो वो वसीम अकरम के SENA देशों में 146 टेस्ट विकेट के आंकड़े की बराबरी कर लेंगे। फिलहाल बुमराह के नाम 145 विकेट हैं 31 मैचों में।

इतना ही नहीं, बुमराह को अगर इस दौरे पर कुल मिलाकर 5 विकेट मिल जाते हैं, तो वो SENA देशों में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज़ बन जाएंगे। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो अब तक किसी भारतीय, पाकिस्तानी या श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ ने नहीं छुआ है।

हालांकि एक चिंता भी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी टेस्ट में बुमराह को पीठ की चोट लगी थी और उसी के बाद से उनकी फिटनेस पर नज़र रखी जा रही है। कोच गौतम गंभीर ने खुद कहा है कि बुमराह शायद पांचों टेस्ट न खेलें और उन्हें सिर्फ तीन मैचों में ही उतारा जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

अब देखना ये है कि क्या बुमराह लिमिटेड मौकों में इतिहास रचते हैं या नहीं। लेकिन इतना तय है कि अगर उन्होंने फॉर्म पकड़ा, तो इंग्लिश बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें बढ़ना तय है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार