दूसरे एडिलेड टेस्ट मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर की विकेट कीपिंग को लेकर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर डैरेन बेरी ने आलोचना की है। उन्होंने बटलर की कीपिंग को खराब करार दिया है। 52 वर्षीय डैरेन बेरी ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के लिए बल्लेबाजी में 153 मैचों में 4,200 से अधिक रन बनाए है।

Advertisement

बटलर की दूसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी को लेकर कई खिलाड़ियों ने प्रशंसा भी की है। वह चार घंटे से अधिक समय तक क्रीज पर टिके रहे। इंग्लैंड को ड्रॉ तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 200 से अधिक गेंदे खेली जिसमें उन्होंने 26 रन बनाए थे। लेकिन वे और ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए।

Advertisement

इंग्लैंड पांच मैचों की एशेज सीरीज में 0-2 से पीछे है। टीम द गाबा में पहला टेस्ट नौ विकेट से हार गया और फिर एडिलेड ओवल में 275 रनों से हारा है।

बेरी ने बुधवार को सेन ड्राइव के हवाले से कहा, 'निश्चित रूप से, इस खेल में बटलर की कीपिंग खराब थी। कीपिंग में तेजी दिखाई जाती है, जो बटलर में नहीं दिखी। जब गेंदबाज गेंदबाजी करता है तो उसकी गति बहुत अधिक होती है, इस दौरान अगर विकेटकीपर ने गेंद को सही से नहीं लपका तो टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। अगर वे मुझसे विकेटकीपिंग करने के लिए टिप्स लेना चाहते है, तो मैं उन्हें देने के लिए तैयार हूं।'

बता दें, बटलर ने दूसरे टेस्ट में पांच कैच लपके और दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को रन आउट भी किया था, लेकिन उन्होंने मैच में कई गेंदे छोड़ी हैं जिसकी आलोचनाएं की जा रही हैं

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार