जोस बटलर ने दूसरे टेस्ट को ड्रॉ कराने की पूरी मेहनत की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजो को सोचने पर मजबूर कर दिया। हालाँकि, उनके साथ 207 वीं गेंद पर ऐसा हुआ जिसको देखने के बाद बटलर खुद से काफी निराश होंगे। 

Advertisement

एक समय ऐसा लग रहा था जैसे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज बटलर को आउट करने में असमर्थ है, लेकिन अचानक इंग्लैंड का यह बल्लेबाज हिट विकेट आउट हो गया। 

Advertisement

झे रिचर्डसन की शॉर्ट-पिच डिलीवरी के लिए बटलर बैक फुट पर गए और गेंद को ऑफसाइड की ओर खेला। लेकिन ये शॉर्ट खेलते समय उनका पैर स्टंप्स को छू गया और स्टंप्स से बेल्स गिर गई और बटलर आउट हो गए। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया 'एक महान पारी को समाप्त करने का क्या तरीका है! यह पहली बार है जब बटलर अपने 193 पारियों के प्रथम श्रेणी करियर में हिट विकेट आउट हुए हैं'। 

आपको बता दें की ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी कर रहे तेज गेंदबाजों झे रिचर्डसन ने पिंक बाल टेस्ट के हीरो रहे,उन्होंने दूसरी पारी में इंग्लैंड के 5 विकेट झटके जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को 275 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Akhilesh Dhasmana
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार