Cameron Gannon Diving Catch: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में 37 वर्षीय कैमरन गैनन ने अपनी शानदार कैच से सभी का ध्यान खींच लिया। टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने आगे की ओर डाइव लगाकर साईतेजा मुक्कामल्ला का बेहतरीन लो कैच पकड़ा। उनका यह शानदार कैच सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट 2026 के 21वें मुकाबले में सोमवार (6 जुलाई) को सिएटल ऑर्कस और टेक्सास सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में सिएटल ऑर्कस के 37 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व अमेरिकी तेज गेंदबाज कैमरन गैनन ने अपनी गजब की फुर्ती से ऐसा कैच लपका, जिसने मैच के शुरुआती ओवरों में ही महफिल लूट ली।

Advertisement

यह शानदार नजारा टेक्सास सुपर किंग्स की पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। गेंदबाजी कर रहे तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन ने हार्ड लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर साईतेजा मुक्कामल्ला ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई और उनका निचला हाथ भी शॉट के दौरान बल्ले से छूट गया, जिससे गेंद हवा में शॉर्ट मिडविकेट की ओर उछल गई।

वहां मौजूद कैमरन गैनन ने बिना समय गंवाए तेजी से आगे की ओर सही समय पर डाइव लगाते हुए जमीन से कुछ इंच ऊपर शानदार लो कैच पूरा कर लिया। जैसे ही कैच पूरा हुआ, बार्टमैन खुशी से झूम उठे, जबकि मुक्कामल्ला 8 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस विकेट के साथ सिएटल ऑर्कस ने तीन ओवर के अंदर ही टेक्सास सुपर किंग्स को दूसरा बड़ा झटका दे दिया।

VIDEO:

अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ऑर्कस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 121 रन ही बना सकी। जवाब में टेक्सास सुपर किंग्स की शुरुआत भी लड़खड़ा गई। बार्टमैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट झटके और टेक्सास को लगातार दबाव में रखा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आखिरी ओवर में मुकाबला पूरी तरह रोमांचक हो गया। सिएटल को जीत के लिए 11 रन बचाने थे और कप्तान ने गेंद दासुन शनाका को सौंपी। शनाका ने इतिहास रचते हुए लगातार चार गेंदों पर चार विकेट झटक दिए। उन्होंने डोनोवन फरेरा (22), कैल्विन सैवेज (0), एडम मिल्ने (0) और अम्शी डी सिल्वा (0) को आउट कर सिएटल ऑर्कस को 9 रन की यादगार जीत दिला दी। शुभम रंजने ने 44 गेंदों में नाबाद 40 रन जरूर बनाए, लेकिन टेक्सास सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 112 तक ही पहुंच सकी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार