Cameron Green In KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के आगामी सीजन के लिए मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन हो रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) के लिए भयंकर बिडिंग वॉर देखने को मिली। गौरतलब है कि आखिर में ये बिडिंग वॉर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने जीती और 25 करोड़ 20 लाख की मोटी रकम चुकाकर कैमरून ग्रीन को अपनी स्क्वाड में शामिल किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन से पहले अपने दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया था, जिन्होंने इसके बाद आईपीएल से अपने रिटायरमेंट की भी घोषणा कर दी। ऐसे में अब KKR को किसी भी हाल में उनकी रिप्लसमेंट ढूंढनी थी, जिसके लिए कैमरून ग्रीन बेस्ट प्लेयर थे।

Advertisement

यही वज़ह है, KKR ने ऑक्शन टेबल पर कैमरून ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी फ्रेंचाइज़ी से जमकर लड़ाई लड़ी और आखिरी में रिकॉर्ड 25.20 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया। जान लें कि इसी के साथ अब कैमरून ग्रीन आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज था, जिन्हें KKR ने ही साल 2024 के ऑक्शन में 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा था।

बात करें अगर कैमरून ग्रीन के आईपीएल अनुभव की तो वो ये टूर्नामेंट मुंबई इंडियंस और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु जैसी चैंपियन टीमों के लिए खेल चुके हैं और उनके नाम 29 आईपीएल मैचों में लगभग 41 की औसत से 707 रन और 16 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 26 वर्षीय ग्रीन के पास कुल 63 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 1334 रन बनाए और 28 विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि भले ही कैमरून ग्रीन पर ऑक्शन में 25.20 करोड़ की बोली लगी है, लेकिन आईपीएल के नए नियम के तहत उन्हें 18 करोड़ रूपये ही दिए जाएंगे और BCCI द्वारा बची हुई रकम यानी 7.20 करोड़ का उपयोग खिलाड़ियों के कल्याण के लिए किया जाएगा। बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की तो वो ऑक्शन टेबल पर 64.30 करोड़ के पर्स के साथ उतरे थे, लेकिन अब कैमरून ग्रीन को खरीदने के बाद उनके पास 39 करोड़ 10 लाख रुपये बचे हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार