Cameron Green Century: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (AUS vs BAN 1st Test) डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां मुकाबले के चौथे दिन कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने शानदार शतक पूरा किया। उन्होंने 201 गेंद खेली और 4 चौके 1 छक्का ठोककर 104 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
दरअसल, 27 वर्षीय कैमरून ग्रीन साल 2010 के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू टेस्ट में तीसरी या चौथी पारी में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए सेंचुरी ठोकने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले यह कारनामा उस्मान ख्वाजा ने साल 2022 में किया था। उन्होंने SCG (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड) में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि ये कैमरून ग्रीन के टेस्ट करियर का तीसरा और ऑस्ट्रेलिया में बनाया गया पहला शतक है। इससे पहले ग्रीन ने भारत और न्यूजीलैंड में टेस्ट शतक जड़ा था।
मैच का हाल: डार्विन टेस्ट के चौथे दिन खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। इससे पहले वो अपनी पहली पारी में 198 रनों पर ऑलआउट हुए थे। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाए थे। यानी अब मेहमान टीम को जीत हासिल करने के लिए सिर्फ 57 रनों की दरकार है। बांग्लादेश ये मुकाबला जीतती है तो ये उनके लिए ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत होगी।
ऐसी है दोनों टीमें
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादोत हुसैन।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदारल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।