भारत और ऑस्ट्रेलिया (AUS vs IND Test) के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जो कि टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) बॉर्डर-गावस्कर के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं।

Advertisement

The Age की रिपोर्ट्स के अनुसार कैमरून ग्रीन जो कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे वो भारत के खिलाफ घर पर होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं, लेकिन यहां वो सीरीज की शुरुआत में बॉलिंग नहीं कर पाएंगे और एक शुद्ध बल्लेबाज़ के तौर पर खेलेंगे। हालांकि बाद के मुकाबलों में वो ऐसा कर सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि ये ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काफी अच्छी खबर है ऐसा इसलिए क्योंकि कैमरून ग्रीन जैसा ऑलराउंडर अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही खेल बदल सकता है। ये भी जान लीजिए कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद पीठ दर्द की समस्या हुई थी जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम ने उन्हें सीरीज के बचे हुए मुकाबले ना खेलने की सलाह दी और फिर उनका नाम सीरीज से वापस ले लिया गया।

ये 25 साल का ऑलराउंडर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। वो अब तक अपने देश के लिए 28 टेस्ट, 28 वनडे और 13 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट फॉर्मट में ग्रीन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके नाम 28 टेस्ट की 43 पारियों में 1377 रन दर्ज हैं। वहीं उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 35 विकेट भी झटके हैं। यही वजह है वो भारत के लिए खतरा बन सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार