कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए पूरे 25 करोड़ 20 लाख रूपये खर्च करके अपनी टीम में जोड़ा है। हालांकि इसके बावजूद 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टूर्नामेंट में केकेआर के पहले मुकाबले में गेंदबाज़ी नहीं की। ऐसा क्यों हुआ? अब इसके पीछे की बड़ी वज़ह सामने आ गई है।

Advertisement

दरअसल, खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईपीएल 2026 में केकेआर के पहले मुकाबले में कैमरून ग्रीन के गेंदबाज़ी ना करने की पीछे की वज़ह बताई है। उन्होंने कहा, "कैमरून को लोअर बैक में चोट है, जिसका इलाज चल रहा है। इस वजह से उन्हें लगभग 10-12 दिनों तक गेंदबाजी से दूर रहना होगा। इस बारे में KKR को पहले ही जानकारी दे दी गई है और टीम इस स्थिति से पूरी तरह अवगत है।"

Advertisement

गौरतलब है कि बीते रविवार, 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 221 रनों का लक्ष्य बचाने में नाकाम रही और 6 विकेट से मुकाबला हारी। इसके बाद जब केकेआर के कैप्टन अजिंक्य रहाणे से ये पूछा गया कि कैमरून ग्रीन ने गेंदबाज़ी क्यों नहीं की? तो उन्होंने बेहद ही अटपटा जवाब देते हुए कहा कि "ये सवाल आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए।" उनके जवाब से ऐसा लगता है कि वो कैमरून ग्रीन की चोट के बारे में बिल्कुल भी कोई जानकारी नहीं रखते।

हालांकि इन सब के बीच केकेआर के लिए राहत भरी खबर है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक कैमरून ग्रीन करीब दो हफ्तों बाद पूरी तरह गेंदबाज़ी के लिए उपलब्ध होंगे, जिससे टीम की गेंदबाज़ी और मजबूत होगी।

ऐसा रहा मैच का हाल: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे (40 गेंदों पर 67 रन) और अंगकृष रघुवंशी (29 गेंदों पर 51 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए रियान रिकेल्टन ने 43 गेंदों पर 81 रन ठोके, वहीं रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 221 रनों का टारगेट हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार