IPL 2026, Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही, लेकिन कैमरून ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाल लिया। उन्होंने मुश्किल हालात में जिम्मेदारी लेते हुए टीम को 180 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार (17 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही पहले ओवर में आउट हो गए, जबकि अंगकृष रघुवंशी 2 रन और टिम सेफर्ट 19 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए।
ऐसे मुश्किल हालात में कैमरून ग्रीन ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने रोवमैन पॉवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन की अहम साझेदारी की, जिसमें पॉवेल ने 27 रन का योगदान दिया। इसके बाद अनुकूल रॉय (9 रन) के साथ भी ग्रीन ने पारी को आगे बढ़ाया और पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े।
कैमरून ग्रीन ने इस दौरान एक छोर संभाले रखते हुए 55 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 180 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके। वहीं अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा को भी 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, खजरोलिया और रावत।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
Also Read: LIVE Cricket Score
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडेय, फिन एलन, तेजस्वी और नवदीप सैनी।