Campbell Thompson 8 Wicket Vs Bangladesh: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर तीन दिवसीय वॉर्म-अप मुकाबला खेला गया था जहां खेल के तीसरे दिन Cricket Austrlia ने बांग्लादेश को पारी और 38 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी बीच 22 साल के तेज गेंदबाज़ कैंपबेल थॉम्पसन (Campbell Thompson) ने अपनी गेंदबाज़ी से कदर काटकर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटाया।

Advertisement

बांग्लादेश के झटके 8 विकेट: डार्विन वॉर्म-अप मुकाबले में 22 साल के कैंपबेल थॉम्पसन विपक्षी बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे और उन्होंने देखते ही देखते मेहमान टीम की दूसरी इनिंग में 8 विकेट चटका दिए। उन्होंने 11 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर ये कारनामा किया और ऑस्ट्रेलिया मेंस टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटाया।

बताते चलें कि कैंपबेल थॉम्पसन ने मैदान पर ऐसा तूफान उठाया कि बांग्लादेश की दूसरी इनिंग में 10 खिलाड़ी तो सिंगल डिजिट में ही स्कोर करके पवेलियन चलते बने। सिर्फ सलामी बल्लेबाज़ तंजीद हसन ने 41 गेंदों खेलकर 22 रन जोड़े। इससे पहले कैंपबेल थॉम्पसन ने बांग्लादेश की पहली पारी में 10 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट भी लिया। यानी उन्होंने पूरे मुकाबले में कुल 09 विकेट चटकाए।

क्या ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में मिलेगी जगह?: ऑस्ट्रेलिया के पास मौजूदा समय में मिचेल स्टार्क,  जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज़ हैं। ऐसे में 22 साल के कैंपबेल थॉम्पसन को टेस्ट टीम में जगह मिलेगी इसकी संभावनाएं फिलहाल काफी कम हैं।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा तेज गेंदबाज़ों की बढ़ती उम्र और लगातार चोटिल होने की समस्या टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में टेस्ट टीम के बैकअप तेज गेंदबाज़ माइकल नेसर भी चोटिल हुए हैं, जिनकी उम्र 36 साल है। ऐसे में अगर कैंपबेल थॉम्पसन घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो भविष्य में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि थॉम्पसन ने अब तक सिर्फ एक फर्स्ट क्लास और दो लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं।

मैच का हाल: डॉर्विन के मैदान पर बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 75.5 ओवर खेलकर 263 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए मेहदी हसन मिराज ने 141 गेंदों पर नाबाद 109 रनों की शतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के लिए टीग विली ने सेंचुरी ठोकते हुए 177 गेंदों पर 130 रन बनाए जिसके दम पर मेजबान टीम ने स्कोर बोर्ड पर 355 रन जोड़े। इसके बाद बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई और 22 ओवर में ही 54 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। तो ऐसे CA XI ने ये वॉर्म-अप मुकाबला एक पारी और 38 रनों से जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार