रविवार यानी कल का दिन पाकिस्तान के लिए बड़ा दिन था। वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे खुदके अलावा अन्य टीमों के मुकाबले पर भी नजर बनाए रखनी पड़ी थी। भारत और फिर जिम्बाब्वे के हाथों हारने से पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने की बहुत अधिक संभावनाएं नहीं थी लेकिन, संभावना थी।

Advertisement

रविवार के दिन की शुरुआत भी पाकिस्तान के लिए ठीक रही। बांग्लादेश ने  जिम्बाब्वे को हराया। नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। हालांकि, भारत साउथ अफ्रीका के हाथों 5 विकेट से हार गया जिससे पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा धक्का लगा।

Advertisement

क्या भारत की हार के बाद भी पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा?

मौजूदा हालात को देखते हुए ये तकरीबन नामुमकिन लगता है। लेकिन, अब भी उम्मीद की हल्की सी रोशनी जगमगा रही है। पाकिस्तान को सबसे पहले अपने आखिरी दो मैच जीतने की जरूरत है। 3 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और 6 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें जीत दर्ज करनी है। जिसके बाद अंकतालिका में उनके 6 अंक हो जाएंगे।

हालांकि, ये 6 अंक पाकिस्तान के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। उनकी उम्मीदें अब तेजी से अन्य कारकों पर निर्भर करेंगी। मतलब या तो भारत अपने दोनों मुकाबले हार जाए या फिर साउथ अफ्रीका के साथ कुछ ऐसा हो। साउथ अफ्रीका के फिलहाल 5 अंक हैं। अफ्रीकी टीम अपने बाकि बचे मुकाबलों में से 1 भी जीतती है तो फिर 7 अंकों के साथ वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

वहीं अगर भारत बांग्लादेश या फिर जिम्बाब्वे में से किसी भी एक टीम से हारता है तो उसके भी 6 अंक होंगे। यहां पर पाकिस्तान के लिए कुछ उम्मीदें हैं लेकिन बहुत हल्की सी क्योंकि उनका नेट-रनरेट भी काफी कमजोर है। ऐसे में उन्हें अपने बाकी बचे 2 मुकाबलों को बड़े मार्जिन से जितना होगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार