नई दिल्ली, 30 मार्च| कोरोनावायरस ने न सिर्फ विश्व को ठिठका दिया है, बल्कि इसके कारण तमाम खेल गतिविधियां भी रोक दी गई हैं। टोक्यो ओलम्पिक-2020 को एक साल के लिए टाल दिया गया है और आईपीएल की शुरुआत भी स्थगित कर दी गई है। ऐसी भी संभावना है कि इस साल होने वाला एशिया कप न हो पाए।

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस समय जैसी स्थितियां हैं, इसमें यह कहना ठीक होगा कि हो सकता है कि इस साल एशिया कप न हो।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "अभी इस समय क्रिकेट के कार्यक्रम के बारे में बात करना उचित नहीं होगा। हम इस बात की संभावनाएं मान सकते हैं कि इस साल एशिया कप न हो। कोविड-19 का प्रभाव किस हद तक जा सकता है, यह अभी किसी को पता नहीं है। तमाम जगह नौकरी का चला जाना, अर्थव्यवस्था पर इसका असर क्या होगा इसका पता नहीं।"

उन्होंने कहा, "खेल संगठनों पर भी काफी गहरा असर पड़ा है और एक बार जब हालात सामान्य हो जाएंगे तो कुछ कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। कुछ दायित्व और मुश्किलात हैं जो बोर्ड के सामने आ सकते हैं। उनसे निपटना एक अलग तरह की चुनौती होगी।"

इस बारे में जब मेजबान बोर्ड पाकिस्तान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी देने को है ही नहीं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हम इस बारे में कुछ नहीं बता सकते कि एशियाई क्रिकेट परिषद की अगली बैठक कब होगी और एशिया कप पर क्या फैसला होगा इसका क्या भविष्य होगा।"

Advertisement

कोरोनावायरस के कारण ही आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। पहले इसकी शुरुआत 29 मार्च से होनी थी
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार