Yuvraj Samra Record: कनाडा क्रिकेट टीम (Canada Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज़ युवराज सामरा (Yuvraj Samra) ने मंगलवार, 17 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 31वें मुकाबले में न्यूजीलैंड (CAN vs NZ) के खिलाफ सेंचुरी (Yuvraj Samra Century) ठोककर इतिहास कर दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर दर्ज कर लिए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में 19 साल के युवराज सामरा ने कनाडा के लिए ओपनिंग करके 65 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 110 रनों की पारी खेली। खास बात ये है कि इसी के साथ अब वो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

उन्होंने 19 साल और 141 दिन की उम्र में ये कारनामा करके पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने साल 2014 में मीरपुर के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 22 साल और 127 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप के मैच में सेंचुरी लगाई थी।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • 19 वर्ष 141 दिन - युवराज समरा (कनाडा) बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई, 2026*
  • 22 वर्ष 127 दिन - अहमद शहजाद (पाकिस्तान) बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2014
  • 23 वर्ष 156 दिन - सुरेश रैना (भारत) बनाम साउथ अफ्रीका, ग्रोस आइलेट, 2010
  • 25 वर्ष 83 दिन - एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम श्रीलंका, चैटोग्राम, 2014
  • 25 वर्ष 327 दिन - ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2022

इतना ही नहीं, युवराज सामरा किसी भी पुरुष आईसीसी वर्ल्ड कप (टी20 और वनडे) में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने पॉल स्टर्लिंग और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर ये कारनामा किया है। पॉल स्टर्लिंग ने 19 साल और 141 दिन की उम्र  (साल 2011, बनाम नीदरलैंड) में पुरुष वर्ल्ड कप में शतक ठोका था, वहीं रिकी पोंटिंग ने 21 साल और 76 दिन की उम्र (साल 1996, बनाम वेस्टइंडीज) में ये कारनामा किया था।

तोड़ा एरॉन जोन्स का बड़ा रिकॉर्ड: कनाडा के युवराज ने सिर्फ अहमद शहजाद और पॉल स्टर्लिंग का ही नहीं, बल्कि USA के खिलाड़ी एरॉन जोन्स का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल, अब वो बतौर एसोसिएट टीम के खिलाड़ी के तौर पर एरॉन जोन्स को पछाड़कर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एरॉन जोन्स ने साल 2024 में कनाडा के सामने ही टी20 वर्ल्ड कप मैच में नाबाद 94 रनों की पारी खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया था, जो कि अब टूट चुका है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके अलावा युवराज सामरा साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ भी बन चुके हैं। उन्होंने इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सामने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन जड़े थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार