केपटाउन, 4 जनवरी (CRICKETNMORE) । केपटाउन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के  629 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेलक खत्म होने तक मेजबान साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। कप्तान हाशिम अमला 64 और एबी डिविलियर्स 25 रन बनाकर नाबाद रहे। अफ्रीका पहली पारी में अभी भी 488 रन पीछए है। 

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम का शुरूआत बेहद खराब रही। टीम को पहला झटका कुल 7 रन के स्कोर स्तियान वैन जिल के रूप में लगा जिन्हें कॉम्पटन ने रनआउट किया। इसके बाद डीन एल्गर ने कप्तान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। 

Advertisement

बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए स्टोक्स ने इस साझेदारी को तोड़कर मेहमान टीम को दूसरी सफलता दिलाई। स्टोक्स ने 44 रन पर बल्लेबाजी कर रहे एल्गर को अपना शिकार बनाया। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स (258) के धमाकेदार दोहरे शतक और जॉनी बेयरस्टो की 150 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 629 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। 
 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार