इयोन मोर्गन ने IPL में बनाया बड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे कोई खिलाड़ी तोड़ना नहीं चाहेगा

Updated: Sat, Oct 02 2021 00:47 IST
Captains out most times at a single digit score in an IPL season (Image Source: BCCI)

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) का आईपीएल 2021 में फ्लॉप शो जारी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार (1 अक्टूबर) को दुबई में खेले गए आईपीएल 2021 के मुकाबले में मोर्गन ने 2 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाए और मोहम्मद शमी का शिकार बने। 

इसके साथ ही मोर्गन बतौर कप्तान एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट होने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। मोर्गन नौंवी बार आईपीएल 2021 में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। 

मोर्गन ने पिछली 11 पारियों में क्रमश: 2,7,29,7,0,47,0,7,8,0,2 रन की पारी खेली थी। 

मोर्गन ने इस मामले में गौतम गंभीर और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। गंभीर कोलकाता के लिए खेलते हुए 2014 में और रोहित मुंबई इंडियंल के लिए 2017 में खेले गए आईपीएल सीजन में 8 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

गौरतलब है कि पंजाब  ने इस मुकाबले में कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के 165 रनों के जवाब में पंजाब ने तीन गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। हालांकि पंजाब की जीत के दिल्ली कैपिटल्स को फायदा हुआ है और वह इस सीजन चेन्नई के बाद प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें