7 फरवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे वनडे में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 46वां अर्धशतक ठोक दिया है। लाइवस्कोर
Advertisement
ऐसा करते ही कप्तान के तौर पर कोहली ने एक खास और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। विराट कोहली कप्तान के तौर पर साउथ अफ्रीकी धरती पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक वनडे सीरीज में लगातार 2 पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनानें वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं।
इससे पहले विराट कोहली के अलावा ऐसा कारनामा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने साल (2001/02 और 2005/06) में किया था।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने 2012-13 में साउथ अफ्रीकी धरती पर साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ एक सीरीज में 2 दफा 50 से ज्यादा का स्कोर करने में सफलता पाई थी।