7 फरवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे वनडे में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 46वां अर्धशतक ठोक दिया है। लाइवस्कोर

Advertisement

ऐसा करते ही कप्तान के तौर पर कोहली ने एक खास और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। विराट कोहली कप्तान के तौर पर साउथ अफ्रीकी धरती पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक वनडे सीरीज में लगातार 2 पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनानें वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं।

Advertisement

इससे पहले विराट कोहली के अलावा ऐसा कारनामा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने साल (2001/02 और 2005/06) में किया था।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने 2012-13 में साउथ अफ्रीकी धरती पर साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ एक सीरीज में  2 दफा 50 से ज्यादा का स्कोर करने में सफलता पाई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार