Sunil Narine Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) में त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) अपना तीसरा मुकाबला रविवार, 23 अगस्त को एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua And Barbuda Falcons) के साथ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में TKR के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ सुनील नारायण (Sunil Narine) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

टी20 में 650 विकेट: 38 वर्षीय सुनील नारायण एक बेहद ही अनुभवी गेंदबाज़ हैं, जो कि टी20 फॉर्मेट के माहिर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वो अब तक 609 टी20 मैचों की 599 पारियों में 649 विकेट ले चुके हैं। यहां से वो एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक विकेट चटकाते हैं तो टी20 में अपने 650 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

अब तक सिर्फ अफगानिस्तान के महान स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान ने ही ये कारनामा किया है। उन्होंने 547 टी20 मैचों की 542 पारियों में 736 विकेट लिए हैं। वो फटाफट फॉर्मेट में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं।

टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट

  • राशिद खान - 547 मैचों की 542 पारियों में 736 विकेट
  • सुनील नारायण - 609 मैचों की 599 पारियों में 649 विकेट
  • ड्रवेन ड्रावो - 582 मैचों की 546 पारियों में 631 विकेट
  • इमरान ताहिर - 454 मैचों की 437 पारियों में 579 विकेट
  • आंद्रे रसेल - 606 मैचों की 537 पारियों में 535 विकेट

CPL में भी धमाकेदार रिकॉर्ड: सुनील नारायण कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी शानदार रिकॉर्ड रखते हैं और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 128 मैचों की 126 पारियों में 136 विकेट लेकर ये पॉजिशन हासिल की है। सबसे खास बात इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट महज़ 5.44 रहा। यानी उन्होंने बहुत ही किफायती गेंदबाज़ी की और बल्लेबाज़ों को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पूरी स्क्वाड: एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्जके, जेड गूली, मैथ्यू ट्रॉम्प, टेरेंस हिंड्स, अकील हुसैन (कप्तान), सुनील नरेन, डोमिनिक ड्रेक्स, डेक्सटर स्वीन, जस्टिन ग्रीव्स, अम्शी डी सिल्वा, नाथन एडवर्ड्स, अजय कुमार, अब्दुल रहीम टॉपिन, कीरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार