Dasun Shanaka And Kevin Wickham Collide Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का 10वां मुकाबला बुधवार, 19 अगस्त को किंग्सटन के सबीना पार्क स्टेडियम में खेला गया था जहां Jamaica Kingsmen ने 181 रन डिफेंड करके St Kitts and Nevis Patriots को 51 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच SKN Patriots की पारी के दौरान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) और केविन विकहम (Kevin Wickham) के बीच रन लेते समय भयंकर टक्कर हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की पारी के 9वें ओवर में घटी। जमैका किंग्समेन के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ हसन खान डाल रहे थे जिनकी चौथी गेंद पर दासुन शनाका ने कवर की दिशा में जोरदार शॉट खेला। उन्होंने ये शॉट खेलते ही दो रन लेने के दौड़ लगाई और इसी बीच दूसरा रन दौड़ते समय वो अपने ही साथी खिलाड़ी केविन विकहम से टकरा गए। ये एक जोरदार टक्कर थी जिससे दासुन शनाका को काफी चोट लगी और वो उछलकर जमीन पर गिरे।

इसी मौके का फायदा जमैका किंग्समेन के पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन खान ने उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड पर दासुन शनाका को रन आउट कर दिया। तो इस तरह शनाका 2 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वो फिजियो के साथ मैदान से बाहर गए। CPL ने खुद इस घटना का पूरा वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: किंग्सटन के मैदान पर SKN ने टॉस जीतकर जमैका किंग्समेन को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन ठोके। JKM के लिए कीमो पॉल ने धमाकेदार बैटिंग की और 36 गेंदों पर 5 चौके 5 छक्के लगाकर 65 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान रोवमैन पॉवेल ने भी मैदान पर धुआं-धुआं कर दिया और 39 गेंदों पर 4 चौके 3 छक्के जड़कर 49 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इसके जवाब में SKN Patriots के लिए एक भी बल्लेबाज़ मैदान पर टिककर अर्धशतकीय पारी तक नहीं खेल सका और पूरी टीम 18 ओवर में 130 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। तो इस तरह जमैका किंग्समेन ने सबीना पार्क में 51 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार