जम्मू एंड कश्मीर के युवा बल्लेबाज अब्दुल समद (Abdul Samad) ने पॉन्डिचेरी के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शनिवार (19 फरवरी) को तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। समद ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इस दौरान समद ने सिर्फ 68 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। 

Advertisement

बता दें कि रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, जिन्होंने साल 2016 में झारखंड के खिलाफ हुए रणजी मुकाबले में दिल्ली के लिए खेलते हुए 48 गेंदों में शतक पूरा किया था। पंत ने उस मैच में 67 गेंदों पर 135 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 8 चौके और 14 छक्के जड़े थे।

इस मुकाबले की बात की जाए तो समद के शतक के दम पर जम्मू एंड कश्मीर ने पहली पारी में 426 रन बनाए। इससे पहले जम्मू एंड कश्मीर ने पॉन्डिचेरी को पहली पारी में 343 रनों पर ही रोक दिया था। पॉन्डिचेरी के लिए पारस डोगरा (108) ने शानदार शतक जड़ा। 

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले जिन तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उसमें से एक अब्दुल समद थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करने के लिए 4 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार