Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranji trophy 2021 22

Cricket Image for '15 दिन के लिए भूल जाओ तुम सचिन के बेटे हो',  योगराज सिंह ने कुछ ऐसे बदल दी अर्जुन
Image Source: Google

'15 दिन के लिए भूल जाओ तुम सचिन के बेटे हो', योगराज सिंह ने कुछ ऐसे बदल दी अर्जुन की किस्मत

By Shubham Yadav December 15, 2022 • 12:31 PM View: 963

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (Sachi Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं और इस बार वो जिस वजह से सुर्खियों में हैं उसे जानकर उनके पिता सचिन तेंदुलकर को उन पर बहुत गर्व होगा। अर्जुन ने अपने पिता के ऩक्शे कदम पर चलते हुए अपने रणजी डेब्यू पर शतक ठोक दिया है। अर्जुन ने अपने बल्ले के ज़ौहर दिखाते हुए बुधवार को ग्रुप सी मुकाबले में गोवा के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 120 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले।

अर्जुन ने इस शतक के साथ अपने पिता की उपलब्धि की बराबरी कर ली है। महान सचिन तेंदुलकर ने 11 दिसम्बर 1988 को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ अपने रणजी डेब्यू पर नाबाद 100 रन बनाए थे। तब सचिन की उम्र महज 15 साल की थी और आज लगभग 34 साल बाद उनके 23 वर्षीय बेटे अर्जुन ने राजस्थान के खिलाफ शतक लगाकर उनकी इस उपलब्धि को दोहराने का काम किया है। मुंबई के लिए खेलते हुए अर्जुन को मौके नहीं मिल रहे थे और लगातार नजरअंदाज़ होता देख उन्होंने गोवा के लिए खेलने का फैसला किया और आज उनका ये फैसला रंग लाता हुआ दिख रहा है।

Related Cricket News on Ranji trophy 2021 22