Madhya Pradesh beat Mumbai in Ranji Trophy 2021-22 Final: मध्य प्रदेश ने बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी 2021-22 के फाइनल मुकाबले में 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। मध्य प्रदेश की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी है। मध्य प्रदेश को जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 29.4 ओवर में 4 विकेट गवांकर हासिल कर लिया। मध्य प्रदेश के लिए दूसरी पारी में हिमांशु मंत्री ने 37 रन,शुभम एस शर्मा ने 30 रन और रजत पाटीदार ने नाबाद 30 रन की पारी खेली।
पांचवें और आखिरी दिन मुंबई की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट पर 113 रनों से आगे खेलने उतरी थी। इसके बाद अगले 156 रनो के अंदर बाकी 8 विकेट गिए गए और मुंबई 269 रनों पर ऑलआउट हो गई। सुवेद पारकर ने सबसे ज्यादा 51 रन की पारी खेली। इसके अलावा सरफराज खान ने 45 रन और कप्तान पृथ्वी शॉ ने 44 रन बनाए।