तिरुवनंतपुरम, 29 अगस्त | शिवम दुबे (नाबाद 79) और अक्षर पटेल (नाबाद 60) के अर्धशतकों के बाद युजवेंद्र चहल के पांच विकेटों की मदद से इंडिया-ए ने गुरुवार को यहां खेले गए पहले अनाधिकारिक वनडे मैच में साउथ अफ्रीका-ए को 69 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैदान गीला होने के कारण मैच को 47-47 ओवरों का कर दिया गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंडिया-ए ने एक समय 206 रन के स्कोर तक अपने छह विकेट गंवा दिए थे। 

Advertisement

लेकिन इसके बाद दुबे और पटेल ने सातवें विकेट के लिए 121 रनों की अविजित साझेदारी करके इंडिया-ए को छह विकेट पर 327 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। दुबे ने 60 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के जबकि पटेल ने 36 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए।

 
Advertisement

 उनके अलावा शुभमन गिल ने 46, कप्तान मनीष पांडे ने 39, इशान किशन ने 37 और अनमोलप्रीत सिंह ने 29 रनों का योगदान दिया। 

साउथ अफ्रीका-ए की ओर से ब्यूरेन हेंड्रिक्स और जोर्न फोर्तुन ने दो-दो जबकि एनरिक नॉर्जे तथा जूनियर डाला ने एक-एक विकेट लिया। 

इंडिया-ए से मिले 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका-ए टीम 45 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीम के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 108 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 110 रन की पारी खेली। हालांकि वह इस शतक के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सके। 

उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 58 और खाया जोंडो ने 30 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

इंडिया-ए की ओर से चहल के पांच विकेटों के अलावा दीपक चाहर, खलील अहमद, क्रुणाल पांड्या ने एक-एक जबकि अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए। पटेल को उनकी अर्धशतकीय पारी और दो विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार