28 जनवरी। भारतीय टीम तीसरे टी-20 के लिए ऑकलैंड से हेमिल्टन पहुंच गआ है। 29 जनवरी को सीरीज का तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2- 0 से आगे है। 

Advertisement

आपको बता दें कि ऑकलैंड से टीम बस में सवार होकर हैमिल्टन जाने के क्रम में भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर चहल टीवी पर क्रिकेटरों से बात की। बस यात्रा के दौरान ही चहल ने बुमराह, शमी, केएल राहुल और ऋषभ पंत से न्यूजीलैंड के बारे में बात की और उनसे जानना चाहा कि न्यूजीलैंड उनको कैसा देश लगता है।

Advertisement

वहीं चहल हर खिलाड़ी के पास जाकर उनका इंटरव्यू कर रहे थे। ऐसे में जब आखिर में चहल बस के आखिरी सीट पर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि यह सीट उस खिलाड़ी की है जो लैंजेंड है। यहां पर माही भाई बैठते हैं। माही भाई को हम सभी काफी मिस कर रहे हैं। चहल जब ये कह रहे थे तो उनके चहेरे पर इमोशन के भाव झलक रहे थे।

गौरतलब है कि धोनी टीम इंडिय से वर्ल्ड कप के बाद से ही बाहर हैं। देखना दिलचस्प है कि धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बन पाते हैं या नहीं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार