8 जनवरी। भारत ने मंगलवार को नए साल-2020 का विजयी आगज किया है। मेजबान टीम ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और मेजबान टीम के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रनों पर सीमित कर दिया। आसान से लक्ष्य को भारत ने 17.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

Advertisement

इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले नवदीप सैनी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। नवदीप सैनी  ने शानदार गेंदबाजी की और 

4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। सैनी ने अपनी बेहतरीन यॉर्कर पर  दानुष्का गुनाथिलाका को बोल्ड किया तो वहीं दूसरी ओर भानुका राजपक्षे को आउट कर श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी। 

मैच के बाद शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी चहल टीवी पर युजवेंद्र चहल के साथ बात-चीत करते हुए नजर आए। दोनों ने अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की और साथ ही शार्दुल ने कहा कि उन्हें 3 विकेट 19वें ओवर में जरूर मिली लेकिन वो हैट्रिक विकेट चटकाना चाहते थे। 

इसके साथ - साथ नवदीप सैनी ने कहा कि टी-20 सीरीज से पहले वो यॉर्कर की काफी ज्यादा प्रैक्टिस करके आए थे। इतना ही नहीं सैनी ने कहा कि वो हमेशा बुमराह के द्वारा दिए गए टिप्स को फॉलो करते हैं। गौरतलब है कि दूसरे टी-20 में सैनी ने 151.KMPH के रफ्तार के साथ गेंद डाली थी जो इस मैच में की सबसे तेज गेंद थी। 

Advertisement

इसके अलावा चहल ने जसप्रीत बुमराह को यॉर्कर किंग करार दिया तो वहीं सैनी को यॉर्कर क्वीन के नाम से संबोधित किया। अपने इंटरव्यू में चहल ने नवदीप सैनी के साथ मजाक किया और कहा कि सैनी के यॉर्कर के बारे में मेरी भाभी ने मुझे बताया था कि सैनी यॉर्कर गेंद डालने वाले हैं। चहल रोहित शर्मा को भाभी पुकारते हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार