England vs South Africa Champions Trophy 2025:  इंग्लैंड ने शनिवार (1 मार्च) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है और साउथ अफ्रीका टॉप 4 में पहुंच गई। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी उतरी इंग्लैंड अगर 206 रन या उससे ज्यादा रन से इस मुकाबले में जीत हासिल करनी थी, तो ही अफगानिस्तान टॉप 4 में पहुंच पाती। अब साउथ अफ्रीका भले ही मुकाबला हार भी जाए, लेकिन सेमीफाइनल में जगह पक्की है। भारत, न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 

Advertisement

इंग्लैंड को 9 रन के कुल स्कोर पर फिलिप सॉल्ट के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 37 रन तक बेन डकेड (24) औऱ जैमी स्मिथ (0) भी पवेलियन लौट गए। 

जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ पारी को संभालने की कोशिश की औऱ चौथे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। रूट ने 44 गेंदों मे 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं हैरी ब्रूक के बल्ले से 29 गेंदों में 19 रन आए। 

इसके अलावा कप्तान जोस बटलर ने 31 गेंदों में 25 रन और कप्तान जोस बटलर ने 43 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया। जिसके चलते इंग्लैंड 38.2 ओवरों में 179 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यान्सेन और वियान मुल्डर ने 3-3 विकेट, केशव महाराज 2 विकेट, कागिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

साउउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और टोनी डी जॉर्जी इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह हेनरिक क्लासेन ओऱ ट्रिस्टन स्टब्स टीम में आए हैं और कप्तानी एडेन मार्करम टीम की कप्तान कर रहे हैं। इंग्लैंड की टीम में चोट के कारण मार्क वुड बाहर हुए हैं औऱ साकिब महमूद को मौका मिला है।

टीमें इस प्रकार है

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार