Champions Trophy 2025 Semi Finals Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (2 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने लगातार तीन जीत के साथ लीग स्टेज को खत्म किया है।  

Advertisement

इस जीत के साथ ही मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल का शेड्यूल भी पक्का हो गया है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। दोनों ही मुकाबले भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

गौरतलब है कि भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। जिसमें श्रेयस अय्यर ने 79 रन, हार्दिक पांड्या ने 45 रन और अक्षर पटेल ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

न्यूजीलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मिचेल सैंटनर औऱ विलियम ओ’रूर्के ने 1-1 विकेट लिया। 
इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 120 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। लेकिन उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। 

भारत के लिए पहला चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेल रहे वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके। वहीं कुलदीप यादव ने 2 विकेट, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार