कोलम्बो, 9 अगस्त | श्रीलंका ने 14 अगस्त से गॉल में न्यूजीलैंड के हाथ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंकाई चयन समिति ने पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, अकीला धनंजय औ्र निरोशन डिकवेला को टीम में शामिल किया है। इस मैच के साथ श्रीलंका और न्यूजीलैंड अपने टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान की शुरुआत करेंगे।

Advertisement

इस सीरीज के लिए श्रीलंका ने 22 सम्भावित सदस्यों के नामों की घोषणा बुधवार को की थी। अब इस सूची को छोटा कर 15 खिलाड़ियों का कर दिया गया है।

Advertisement

पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, अकीला धनंजय, एल. इबुलदेनिया, सुरंगा लकमल, लाहिरू कुमारा, ओशिदा फर्नाडो, लक्षन संदाकन, विश्वा फर्नाडो।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार