स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज चार्ली कैसल (Charlie Cassell) ने सोमवार (22 जुलाई) को  डुंडी के फ़ोर्थिल में ओमान के खिलाफ खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग टू 2023-27 के मुकाबले में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से कई अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। बता दें कि कैसल का यह डेब्यू वनडे मुकाबला था। इससे पहले कैसल ने अपने प्रोफेशनल करियर में कोई मैच नहीं खेला था। 

 
Advertisement

डेब्यू पर बेस्ट गेंदबाजी

Advertisement

कैसल ने 5.4 ओवर में 21 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। यह वनडे डेब्यू पर किसी खिलाड़ी द्वारा किया गया बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।  उन्होंने साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू पर 16 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 

इसके अलावा यह लिस्ट ए डेब्यू पर किसी गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन भी है। इससे पहले साल 1974 में  वेस्ट प्रोविंस के लिए खेलते हुए डेनिस हॉब्सन ने  नॉर्वे ट्रांसवाल के खिलाफ 27 रन देकर 7 विकेट लिए थे। 

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

कैसल पारी के 12वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने उतरे औऱ पहली दो गेंदों में दो विकेट चटका दिए।  कैसल वनडे इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक वनडे में अपनी पहली दो गेंद में 2 विकेट लिए हैं। इस ओवर में उन्होंने एक भी रन नहीं दिया और कुल तीन विकेट चटकाए। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ओमान को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ओमान की टीम 21.4 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में स्कॉटलैंड ने 17.2 ओवर में 2 विकेट गवाकर जीत हासिल की। कैसल को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार