मैनचेस्टर, 16 जुलाई| इंग्लैंड को यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ भोजनकाल की घोषणा तक सिर्फ 13.2 ओवर ही फेंके जा सके।

Advertisement

विंडीज ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को बल्लेबाजी सौंपी और भोजनकाल की घोषणा होने तक उसका एक विकेट चटका दिया। भोजनकाल तक इंग्लैंड अपने खाते में 29 रन ही जोड़ पाई। सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ले 45 गेंदों पर आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

इंग्लैंड ने अपना इकलौता विकेट रोरी बर्न्से के रूप में खोया। रोस्टन चेज ने बर्न्सप को एलबीडब्ल्यू आउट कराया और इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।

बर्न्स् ने 35 गेंदों पर 15 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका शामिल रहा।

विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने तकरीबन 13 ओवर के खेल में ही अपने पांच गेंदबाज उपयोग में ले लिए। केमार रोच और शैनन गैब्रिएल ने तीन-तीन ओवर फेंके जबकि अल्जारी जोसेफ ने चार ओवर किए। कप्तान ने कुल तीन ओवर किए हैं। चेज का पहला ही ओवर था जिसमें दूसरी ही गेंद पर उन्हें सफलता मिल गई।

इससे पहले बारिश के कारण मैच समय से शुरू नहीं हो सका। पहले मैच में भी बारिश ने खलल डाला था और पहले ही दिन भोजनकाल तक का खेल नहीं हो सका था।

Advertisement

विंडीज की टीम ने साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेले गए उस मैच में जीत हासिल की थी और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार