चेन्नई, 23 मार्च (CRICKETNMORE)| मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बैंगलोर को 17.1 ओवर में 70 रन पर ढेर कर दिया और फिर तीन विकेट खोकर 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

बैंगलोर से मिले 71 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने आठ रन के स्कोर पर शेन वाटसन (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अंबाती रायडू (28) और सुरेश रैना (19) ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की। 

Advertisement

मोइन अली ने रैना को सीमा रेखा पर शिवम दुबे के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। रैना ने 21 गेंदों पर तीन चौके लगाए। रैना ने इसके साथ ही आईपीएल में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

रैना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए केदार जाधव (नाबाद 12) ने रायडू के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की। रायडू टीम के 59 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। 

रायडू ने 42 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। जाधव ने 19 गेंदों पर एक चौके की मदद नाबाद 13 और रवींद्र जडेजा ने 15 गेंदों पर नाबाद छह रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। 

बैंगलोर की ओर से युजवेंद्र चहल, मोइन और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया। 

Advertisement

इससे पहले, अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की अगुवाई में अपने स्पिन गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 70 रन पर ढेर कर दिया। 

आईपीएल के इतिहास में यह छठा न्यूनतम स्कोर है। वहीं, बैंगलोर का लीग में यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। लीग में बैंगलोर का न्यूनतम स्कोर 49 रन है, जो उसने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। 

चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले पर खरा उतरते हुए 50 रन के अंदर ही बैंगलोर के छह विकेट झटक लिए। इसके बाद टीम 20 रन और जोड़कर 17.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। 

Advertisement

बैंगलोर के लिए सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अंत तक एक छोर संभाले रखा। लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों के लगातार गिरने के कारण पटेल भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 35 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाए।

पटेल के अलावा बैंगलोर का और कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंकों तक नहीं पहुंच पाया। मोइन अली और अब्राहम डिविलियर्स ने नौ-नौ रन का योगदान दिया। 

चेन्नई की ओर से हरभजन और इमरान ताहिर ने तीन-तीन जबकि रवींद्र जडेजा ने दो और ड्वैन ब्रावो ने एक विकेट लिया। 

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब चेन्नई के स्पिनरों ने मैच में आठ विकेट लिए हैं। इससे पहले 2012 में डेक्कन चाजर्स के खिलाफ चेन्नई के स्पिनरों ने आठ विकेट झटके थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार