चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार आईपीएल 2025 में अपनी लगातार पांच हार का सिलसिला तोड़ दिया। लखनऊ सुपर जाइंट्स को उनके घरेलू मैदान पर 5 विकेट से हराकर चेन्नई ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के बाद भी चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर ही बनी रहेगी। वहीं, लखनऊ की टीम जीत के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच सकती थी, लेकिन हार के चलते वह चौथे नंबर पर ही बनी रहेगी।

Advertisement

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 166 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 63 रन (49 गेंद) की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास मदद नहीं मिली। मिचेल मार्श ने 30, आयुष बदोनी ने 22 और अब्दुल समद ने 20 रन जोड़े।

Advertisement

चेन्नई की ओर से रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए, जबकि खलील अहमद और अंशुल कंबोज को एक-एक सफलता मिली। नूर अहमद ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर किफायती गेंदबाजी की। 

पावरप्ले में 59 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। लेकिन बीच के ओवरों में चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई और स्कोर 111/5 तक पहुंच गया। राहुल त्रिपाठी (9), रवींद्र जडेजा (7) और विजय शंकर (9) सस्ते में आउट हुए। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 5 ओवरों में 56 रनों की जरूरत थी।

ऐसे समय में कप्तान एमएस धोनी और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला। दोनों ने संयम और ताकत के साथ बल्लेबाजी करते हुए आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर टीम को जीत दिला दी। दुबे ने 43 रन (37 गेंद) बनाए, जबकि धोनी ने महज 11 गेंदों में 26 रन की तूफानी पारी खेली।

लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने 2 विकेट झटके, जबकि मार्करम, अवेश और राठी को 1-1 विकेट मिला। शार्दुल ठाकुर अपने 4 ओवर में 56 रन देकर सबसे महंगे साबित हुए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार