चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रविवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विकेट से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 153 रनों का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

चेन्नई के लिए रितुराज गायकवाड ने 49 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 62 रन बनाए। उनके अलावा फॉफ डु प्लेसिस ने 48 और अंबाती रायडु ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली।

Advertisement

पंजाब के लिए क्रिस जॉर्डन को एकमात्र सफल मिली।

इस हार के बाद पंजाब की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं, चेन्नई ने जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार