आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी छठी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम 12 अंकों के साथ तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे और चेन्नई के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे उन्होंने 4 गेंद बाकी रहते और 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेजबान टीम के सामने जीत हासिल के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है। LSG के लिए सलामी बल्लेबाज़ जोश इंगलिस ने तूफानी पारी खेली और 33 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्के ठोकते हुए 85 रन बनाए। उनके अलावा शाहबाज अहमद ने भी बेहद अहम जोड़े और 25 गेंदों पर नाबाद 43 रनों की पारी खेली। इसी के दम पर लखनऊ की टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाने में सफल हुई।

Advertisement

अगर बात करें चेन्नई के गेंदबाज़ों की तो जेमी ओवरटन ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं अंशुल कंबोज ने दो और नूर अहमद ने एक विकेट झटका। एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने भी अच्छी शुरुआत की। संजू ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 22 गेंदों में 45 रन जोड़ भी दिए।संजू तो 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

उर्विल पटेल ने में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज पचास अपने नाम कर लिया। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे उर्विल पटेल ने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। आउ होने से पहले उर्विल ने 23 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनकी इस पारी से सीएसके के लिए जीत काफी आसान हो गई और अंत में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (42) के अलावा प्रशांत वीर ने 18 और शिवम दुबे ने 15 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी और शाहबाज़ अहमद ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ ही चेन्नई के भी 12 अंक हो गए हैं और वो प्लेऑफ की रेस में जिंदा हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार