IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Highlights: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में CSK की बल्लेबाजी शुरुआत से ही बिखर गई और टीम 207 रन पर ही सिमट गई।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रविवार (5 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 5वे नंबर बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन की शानदार साझेदारी भी की, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पाटीदार 19 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे।

अगर बाकी बल्लेबाज़ों की बात करें तो विराट कोहली ने 28 रन बनाए, जबकि फिल सॉल्ट ने 46 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली। इन सभी पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

251 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (7), संजू सैमसन (8) और आयुष म्हात्रे (1) पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। हालांकि सरफराज खान ने 25 गेंदों में 50 रन की तेज पारी खेली, जबकि प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया। लेकिन बड़ा लक्ष्य होने के कारण टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ही सिमट गई।

RCB की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा को 1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 43 रन से बड़ी जीत दर्ज की और 4 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार