भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेशक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने  रहते हैं। इस बार माही अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आ चुके हैं।

Advertisement

माही ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और सोशल मीडिया से भी दूरियां बना ली थी लेकिन बी-बी में उनकी पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट से उनके फैंस को उनके दीदार हो जाया करते थे। मगर अब माही मुंबई में एक एड की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं और इसी दौरान उन्होंने एक नया लुक इख्तियार किया है।

Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान का ये नया लुक फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और माही की ये ताज़ा तस्वीरें फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। भारतीय टीम को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाला ये खिलाड़ी अपने नए लुक में डैशिंग और हैंडसम नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि माही को अक्सर किसी बड़े टूर्नामेंट में एक नए लुक के साथ देखा जाता है। चाहे फिर आप वर्ल्ड कप 2019 की बात करें, जहां माही सफेद दाढ़ी वाले लुक से कहर बरपाते हुए नजर आए थे या फिर आईपीएल 2020 के नए लुक की ही बात कर लीजिए, माही अक्सर अपने फैंस को अपने नए लुक से हैरान करते रहते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार