IPL 2020: आईपीएल सीजन 13 से एम एस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) टीम बाहर हो चुकी है। ऐसा पहली बार होगा कि सीएसके टीम आईपीएल प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होगी। सीएसके के इस तरह बाहर होने से फैंस काफी ज्यादा भावुक हैं। ऐसे में सीएसके के कप्तान एम एस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए फैंस के जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है।

Advertisement

साक्षी ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए कविता के माध्यम से लिखा, 'यह सिर्फ खेल ही तो है! आप कुछ जीतते हैं तो कुछ हारते हैं! बीते कई साल इस बात का गवाह हैं जहां पर कई शानदार जीत मिलीं तो कुछ दुख देने वाली हार! कुछ को सेलिब्रेट किया और कुछ से दिल टूट गया! कुछ के जवाब मिले, कुछ के नहीं! कुछ जीते, कुछ हारे और बाकी मिस हो गए! यह बस खेल ही तो है!'

Advertisement

साक्षी धोनी ने आगे लिखा, 'उपदेश देने वाले कई हैं और लोगों के रिएक्शन भी अलग-अलग होगें! कभी भी इमोशन को खेल भावना पर हावी मत होने दो! यह बस खेल ही तो है! कोई हारना नहीं चाहता, लेकिन हर कोई जीत भी तो नहीं सकता! जब हार हुई हो तो मैदान से लौटना तकलीफदेय होता है! ऐसे हालात में भीतर की मजबूती ही काम आती है! यह बस खेल ही तो है! आप तब भी विजेता थे, आप आज भी विजेता हैं! असली योद्धा का जन्म युद्ध करने के लिए ही होता है वह हमेशा सुपर किंग्‍स रहेंगे हमारे दिलों में!'

बता दें कि आईपीएल सीजन 13 में अब तक खेले गए 12 मैचों में से सीएसके की टीम केवल 4 मैचों को ही जीत पाई है। सीएसके की टीम को सुरेश रैना, हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खली है। वहीं खिलाड़ियों की इंजरी भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी रही। फैंस को उम्मीद है कि सीएसके की टीम अपने बाकी बचे दो मैचों को जीतकर कुछ पॉजिटिव के साथ आईपीएल सीजन 13 को खत्म करेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार