चेन्नई, 31 मार्च (CRICKETNMORE)| कप्तान महेंद्र सिह धोनी (नाबाद 75) के अर्धशतक के सहारे मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 12वें मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 175 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

यहां एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही और उसने 4.5 ओवर में 27 रन के अंदर ही अपने तीन बल्लेबाजों अंबाती रायडू (1), शेन वाटसन (13) और केदार जाधव (8) का विकेट गंवा दिया। 

Advertisement

इसके बाद सुरेश रैना (36) और धोनी ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। रैना टीम के 88 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। 

रैना के आउट होने के बाद धोनी ने ड्वेन ब्रावो (27) के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी कर चेन्नई को पांच विकेट पर 175 रन के स्कोर तक पहुंचाया। 

चेन्नई ने अंतिम चार ओवर में 67 रन जबकि अंतिम ओवर में 28 रन बटोरे। 

धोनी ने 46 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए। आईपीएल में उनका 21वां अर्धशतक है। लीग में धोनी का यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। 

Advertisement

ब्रावो ने 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। रवींद्र जडेजा ने तीन गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद आठ रन बनाए। 

राजस्थान की ओर से जोफरा आर्चर ने दो और धवल कुलकर्णी, बेन स्टोक्स तथा जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार