30 अप्रैल (CRICKETNMORE)| मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट से हार कर जीत की पटरी से उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के सामने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज आत्मविश्वास से लबरेज दिल्ली डेयरडेविल्स की चुनौती होगी।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार पिछले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की थी लेकिन अपने दूसरे घरेलू महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) मैदान पर शनिवार को उसे मुंबई के हाथों आठ विकेट से मात खानी पड़ी थी। हालांकि टीम सात में से पांच मैच जीतकर अभी तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। 

Advertisement

इस हार के बावजूद चेन्नई की नजरें लीग में अपना विजय अभियान जारी रखने पर होगी। टीम के अधिकतर बल्लेबाज अंबाती रायडू, शेन वाटसन, डयन ब्रावो और कप्तान धोनी शानदार फार्म में चल रहे हैं।

रायडू के सात मैचों में अब 329 रन हो गए हैं जबकि धोनी और वाटसन के क्रमश: 235 और 203 रन हैं। टीम में किसी भी स्कोर का बचाव करने और किसी भी लक्ष्य का बचाव की क्षमता है। 

 

गेंदबाजों में शार्दुल ठाकुर का साथ देने के लिए हरफनामौला खिलाड़ी शेन वाटसन और ड्वेन ब्रावो  स्पिनरों में इमरान ताहिर और कर्ण शर्मा अहम क्षणों पर चेन्नई के लिए विकेट निकाल रहे हैं। हालांकि दीपक चहर के बाहर होने के बाद अब कप्तान धोनी मार्क वुड को मौका दे सकते है। लेकिन अब इसके लिए इमरान ताहिर को बाहर जाना पड़ेगा। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर । 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार