मुंबई, 27 मई (CRICKETNMORE)| भारत में क्रिकेट का त्योहार मानी जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां संस्करण 51 दिनों के बाद अपने अंत पर है। इस सीजन का फाइनल रविवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में दो बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और एक बार खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएग। फाइनल में वे दो टीमें पहुंची हैं, जिन्होंने पूरी लीग में शानदार प्रदर्शन किया। चेन्नई ने पहले क्वालीफायर में हैदराबाद को मात देकर फाइनल में सीधे जगह बनाई थी तो वहीं हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। 

Advertisement

लीग स्टेज में हैदराबाद ने पहला स्थान हासिल किया था और चेन्नई दूसरे स्थान पर रही थी। पूरी लीग में दोनों टीमों का प्रदर्शन लाजबाव रहा है और दोनों टीमों ने कई ऐसे मैच जीते हैं जहां हार निश्चित लग रही थी। ऐसे में फाइनल मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। 

फाइनल में अगर दोनों टीमों को देखा जाए तो चेन्नई का पलड़ा भारी लग रहा है, क्योंकि दो साल बाद वापसी करने वाली महेंद्र सिंह धोनी की इस टीम ने इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे जीत मिली है। 

लेकिन फाइनल अलग मैच और अलग दिन है। हैदराबाद में इतना दम है कि वह चेन्नई को चौथी जीत से रोक खिताब अपने नाम करने का माद्दा रखती है। 

चेन्नई की ताकत उसका संतुलित प्रदर्शन है। वह खेल के तीनों क्षेत्रों में मजबूत है। बल्लेबाजी में वाटसन और रायुडू ने उसे मजबूत बनाए रखा है। यह दोनों अमूमन सलामी बल्लेबाजी करने आते हैं, लेकिन पिछले मैच में धोनी ने फाफ डु प्लेसिस को वाटसन के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा था जो सफल भी रहे। डु प्लेसिस ने ही अर्धशतकीय पारी खेल हैदराबाद के मुंह से जीत छीनते हुए चेन्नई को जीत दिलाई थी। 

 
Advertisement

धोनी की आदत है कि वह ज्यादतर विजयी टीम में बदलाव नहीं करते हैं। ऐसे में फाफ और वाटसन पारी की शुरुआत करते देखे जा सकते हैं। 

मध्यम क्रम में आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज रैना हैं जो इस सीजन में अच्छी फॉर्म में है। इसके बाद सबसे सफल बल्लेबाड अंबाती रायडू हैं और वहीं धोनी का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। निचले क्रम में चेन्नई के पास दो हरफनमौला खिलाड़ी हैं ड्वेन ब्रावो और दीपक चहर हैं। 

गेंदबाजी में चेन्नई मजबूत है। लुंगी नगिदी, शार्दूल ठाकुर और चहर ने बीते मैचों से विपक्षी टीमों को परेशान किया है। स्पिन में रवींद्र जडेजा और हरभजन के कंधों पर जिम्मेदारी होगी।

Advertisement

संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, शार्दुल ठाकुर । 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार