CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार (14 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई को 25 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रहा और 6 गेंदों में सिर्फ 7 रन बना सके।
संजू सैमसन और युवा आयुष म्हात्रे ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए पारी को आगे बढ़ाया। सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन और म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए।
इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन औऱ सरफराज ने 18 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। आखिरी चार ओवर में चेन्नई की टीम 30 रन ही बना सकी और 2 विकेट गवाए। जिसके चलते चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट,वैभव अरोड़ा, अनूकुल रॉय और सुनील नारायण ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी